रतन टाटा और संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे मंच साझा

रतन टाटा और संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे मंच साझा

रतन टाटा और संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे मंच साझा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: July 10, 2018 7:40 am IST

मुंबई। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बाद देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा 24 अगस्त को मुंबई में होने वाले एक संस्थान के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच साझा करेंगे। 

ज्ञात हो कि करीब एक महीने पहले नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और मोहन भागवत की मुलाकात पर देश के सोशल मिडिया में खूब बवाल हुआ था। अब देखना ये है कि रतन टाटा और मोहन भागवत की इस मुलाकात को लोग कैसे एक्ससेप्ट करते हैं। 

ये भी पढ़ें –नीतिश को आया गुस्सा, लालू यादव को फोन नहीं करने का लिया संकल्प, जानिए माजरा

ज्ञात हो की यह कार्यक्रम नाना पालकर स्मृति दिवस नामक एक संस्था द्वारा करवाया जा रहा है जो गरीब बच्चों और मरीजों के लिए कार्यरत है।इस एनजीओ ने अपने वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम  में रतन टाटा के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत को आमंत्रित किया है।और सूत्र ये भी बता रहे हैं कि दोनों ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। अगर इस कार्यक्रम में दोनों शामिल होते हैं तो ये कोई पहली मंच शेयर करने वाली बात नहीं  होगी इससे पहले रतन टाटा और संघ प्रमुख मोहन भागवत से संघ मुख्यालय में भी लंबी मुलाकात हुई है। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में