नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो गया है। बता दें कि 18 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में कुल 18 बैठकें होंगी।आपको बता दें की इस बार के मानसून सत्र में मुख्य मुद्दा तीन तलाक,आर्थिक अपराधी ,और बैंको के लेन देन से सम्बंधित मुख्य मुद्दे हैं। इस सत्र में सरकार की ओर से कुल 46 विधेयकों अहम विधेयक में शामिल किया गया है।
वर्षा सत्र में देश हित के कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा और उनका निर्णय होना जरुरी है। मुझे आशा है कि सभी राजनीतिक दल सदन के समय का सर्वाधिक उपयोग देश के महत्वपूर्ण कामों को आगे बढ़ाने में करेंगे। सरकार संसद में किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है : पीएम #MonsoonSession pic.twitter.com/OjssHb13Er
— BJP (@BJP4India) July 18, 2018
सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने इस दौरान विपक्ष से पूर्ण सहयोग की भी उम्मीद की है। इस दौरान विपक्ष सरकार को घेरने की पूर्ण तैयारी में है। जिसके तहत मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में पहला अविश्वास स्वीकार कर लिया गया है. कांग्रेस और टीडीपी के कई सांसदों ने स्पीकर को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था जिसमें से एक प्रस्ताव को सदन में 50 से ज्यादा सांसदों के समर्थन के बाद स्पीकर की ओर से स्वीकार किया गया. अब इस प्रस्ताव पर अगले 10 दिन में चर्चा करने का वक्त तय किया जाएगा.
Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan accepts the No Confidence Motion moved by opposition parties, including Congress and TDP. #MonsoonSession pic.twitter.com/PNfO41QFOY
— ANI (@ANI) July 18, 2018
मानसून सत्र की शुरुआत में कई नए चेहरे भी सदन में प्रवेश करते दिखाई दिए जिनमे नॉमिनेटेड पार्लियामेंट सदस्य मैरी कॉम अपने नए लुक के साथ प्रवेश की।
Nominated Rajya Sabha MP, boxer MC Mary Kom arrived at Parliament earlier today for #MonsoonSession. pic.twitter.com/klyR0gF5tH
— ANI (@ANI) July 18, 2018
वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किये जाने वाले शिल्पी रघुनाथ महापात्र व प्रसिद्ध ओडिशी नृत्यंगना सोनल मानसिंह ,राकेश सिन्हा को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।
Classical Dancer Sonal Mansingh, Author Rakesh Sinha and Sculptor Raghunath Mohapatra take oath as nominated members of Rajya Sabha. #MonsoonSession2018 pic.twitter.com/umbj8OiSfx
— ANI (@ANI) July 18, 2018
वेब डेस्क IBC24