विदेश राज्यमंत्री संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक एआई संवाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे
विदेश राज्यमंत्री संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक एआई संवाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे
नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह छह और सात जुलाई को जिनेवा में होने वाले ‘एआई गर्वनेंस’ पर संयुक्त राष्ट्र के पहले वैश्विक संवाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा कि यह वैश्विक संवाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी व्यवस्था विकसित करने का एक खास मौका है, जिससे अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और विभिन्न पक्षों के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
विदेश राज्य मंत्री सिंह स्विट्जरलैंड के जिनेवा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस संवाद में चार समूहों में विभाजित विषयगत चर्चाएं भी होंगी, जिनमें एआई के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव, एआई में मौजूद असमानताओं को कम करना, सुरक्षित और भरोसेमंद एआई तथा एआई के संदर्भ में मानवाधिकार जैसे विषय शामिल होंगे।
भाषा जोहेब देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


