सवाल आपका है

Mumbai Minor Rape Case: नहीं सुनी होगी किसी माँ की ऐसी दरिंदगी की कहानी.. ढाई साल की बेटी का अपने आशिक से कराया रेप

UP Crime. Image- IBC24 Archive

UP Crime. Image- IBC24 Archive

Mother got her own innocent daughter raped : मुंबई: उत्तरी मुंबई के मालवणी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक हैवान ने महज ढाई साल के मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया है। रेप के घटना के बाद पीड़ित बच्चीं ने दम तोड़ दिया। लेकिन इससे भी हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस पूरे वारदात को अंजाम देने में मृत बच्ची की माँ भी शामिल रही। उसके ही आँखों के सामने आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read Also: FIR Registered on Congress MLA: कांग्रेस विधायक और पत्नी पर दहेज प्रताड़ना का मामला हुआ दर्ज, बहू बोली- स्कॉर्पियो चाहिए थी, नहीं दी तो सताया, लगाए ये चौंकाने वाले आरोप

Mumbai Minor Rape Case

इस वहशियाना कृत्य के बाद नन्हीं जान ने दम तोड़ दिया। दिलदहला देने वाली खबर जैसे ही इलाके में फैली, वैसे ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मालवणी पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए गैंगरेप और मर्डर के इल्जाम में मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Mother got her own innocent daughter raped : मिली जानकारी के मुताबिक, मालवणी में रहने वाली महिला का तीन साल पहले पति के साथ तलाक हो गया था। तभी से वह ढाई साल की बच्ची के साथ अकेले ही रहती थी। इस बीच महिला की पास में ही रहने वाले १९ साल के लड़के के साथ जान-पहचान हो गई। कुछ ही दिनों में यह पहचान अवैध संबंध में तब्दील हो गई। लड़का रोज महिला के घर आने-जाने लगा। बीती रात लड़का महिला के साथ घर पर था। उसी वक्त उसने महिला की मदद से ढाई साल की बच्ची के साथ रेप किया।

Read Also: Bhu Jal Sanvardhan Mission: आज ‘भू जल संवर्धन मिशन’ का शुभारंभ करेंगे सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विशेषज्ञों संग करेंगे चर्चा

जांच में रेप की पुष्टि

मालवणी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नागरकर ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम अस्पताल पंहुची, जहां महिला पुलिस और डॉक्टरों की जांच में पता चला कि बच्ची के साथ रेप किया गया है और ज्यादा खून बहने से बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version