हवलदार हंगपन दादा की पुण्यतिथि पर अरुणाचल प्रदेश में मोटरसाइकिल रैली

हवलदार हंगपन दादा की पुण्यतिथि पर अरुणाचल प्रदेश में मोटरसाइकिल रैली

हवलदार हंगपन दादा की पुण्यतिथि पर अरुणाचल प्रदेश में मोटरसाइकिल रैली
Modified Date: May 26, 2026 / 12:00 pm IST
Published Date: May 26, 2026 12:00 pm IST

ईटानगर, 26 मई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले में हवलदार हंगपन दादा की पुण्यतिथि के अवसर पर एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

असम राइफल्स की खोंसा बटालियन द्वारा आयोजित यह रैली सोमवार को देओमाली हेलीपैड से शुरू हुई और बोरदुरिया स्थित दादा के स्मारक पर समाप्त हुई।

वर्ष 2016 में ‘35 राष्ट्रीय राइफल्स’ में सेवारत हवलदार दादा जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे।

उन्होंने अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए घुसपैठियों के खिलाफ आमने-सामने की लड़ाई में चार आतंकवादियों को मार गिराया और बुरी तरह घायल होने के कारण शहीद हो गए।

अधिकारी ने बताया कि इस रैली में असम राइफल्स के जवानों और आम नागरिकों सहित करीब 70 लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, शांति और सशस्त्र बलों के बलिदान की स्मृति से जुड़े संदेश दिए।

कार्यक्रम का समापन बोरदुरिया स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ हुआ, जहां असम राइफल्स के जवानों ने हवलदार दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी विरासत को संजोने तथा उनके साहस और बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

भाषा

खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में