Manendragarh ACB Raid: छत्तीसगढ़ में घूस लेते पकड़ाया सरकारी कर्मचारी, बिजली कनेक्शन देने के बदले मांगी थी रिश्वत, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा
Manendragarh ACB Raid: एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बजाज को 9 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.
Manendragarh ACB Raid/Image Credit: IBC24 File
- बिजली कनेक्शन के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप
- ACB ने JE मनीष कुमार बजाज को 9,500 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
- लाइनमैन राकेश शुक्ला से भी पूछताछ जारी
Manendragarh ACB Raid: मनेन्द्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एमसीबी जिले में कार्रवाई की है. यहां बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत की शिकायत मिलने पर एसीबी ने बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बजाज को 9 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. डोमनापारा में रहने वाले रमेश कुमार ने घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था.
आरोप है कि कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला ने कनेक्शन लगाने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत (Manendragarh ACB Raid) मांगी थी. दोनों ने कहा था कि घर तक बिजली लाइन खींचने और कनेक्शन जारी करने में खर्च आता है, इसलिए पैसे देने होंगे. पीड़ित रमेश कुमार ने मामले की शिकायत अंबिकापुर स्थित एसीबी कार्यालय में की. शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की.
ACB की टीम मनेंद्रगढ़ पहुंची और शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर आरोपियों के पास भेजा. जैसे ही रमेश कुमार ने साढ़े 9 हजार रुपए जेई मनीष कुमार बजाज को सौंपी, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी टीम (Manendragarh ACB Raid) की ने तत्काल दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार जेई मनीष कुमार बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला को आगे की पूछताछ के लिए अंबिकापुर ले जाया गया है. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें
- Sushil Anand Shukla On Purandar Mishra Fraud Case: बीजेपी विधायक से ठगी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने कहा- भाजपा विधायकों के दिन बादल सही नहीं चल रहे
- MLA Purandar Mishra Fraud Case: राष्ट्रीय अध्यक्ष के फर्जी पीए के झांसे में फंस गए छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक, फटाफट ट्रांसफर कर दिए पैसे, जानिए कितने का लगा चूना?
- RCB VS GT Qualifier 1 Pitch Report: धर्मशाला में बारिश या RCB की सुनामी? आज कौन कटाएगा फाइनल का टिकट! यहां जानिए पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड
- Dr Ramchandra Sunita Godbole Padma Shri: जंगलों में रहकर 1 लाख मरीजों का किया मुफ्त इलाज! गोडबोले दंपति को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, सीएम साय ने दी बधाई, बताया छत्तीसगढ़ का गौरव

Facebook


