Jashpur Suicide News: थाना परिसर के टॉवर पर चढ़ी महिला, मोबाइल देखते-देखते उठा लिया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप
Jashpur Suicide News: जिले के थाना परिसर में महिला नीलिमा लकड़ा ने थाना परिसर स्थित वायरलेस टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Jashpur Suicide News/Image: AI Generated
Jashpur Suicide News: जशपुर जिले के कुनकुरी से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां थाना परिसर में एक 22 साल की महिला नीलिमा लकड़ा ने थाना परिसर स्थित वायरलेस टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी और मोबाइल पर आत्महत्या से जुड़े वीडियो लगातार देखा करती थी। घटना के वक्त भी वह मोबाइल पर वीडियो देखने में व्यस्त थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, धुमाडांड गांव निवासी नीलिमा लकड़ा (Jashpur Suicide News) अपनी मां के साथ अस्पताल आई थी, जहां उसे अपनी 3 वर्षीय बेटी के दस्तावेज संबंधी काम कराना था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। बाद में वह कुनकुरी थानापरिसर के सामने बने वायरलेस टॉवर पर चढ़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाइश देकर उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन युवती मोबाइल पर वीडियो देखते हुए अचानक फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
परिजनों के अनुसार महिला (Jashpur Suicide News) लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और मोबाइल देखने की उसे गंभीर लत लग चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
- Manendragarh ACB Raid: छत्तीसगढ़ में घूस लेते पकड़ाया सरकारी कर्मचारी, बिजली कनेक्शन देने के बदले मांगी थी रिश्वत, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा
- Sushil Anand Shukla On Purandar Mishra Fraud Case: बीजेपी विधायक से ठगी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने कहा- भाजपा विधायकों के दिन बादल सही नहीं चल रहे
- MLA Purandar Mishra Fraud Case: राष्ट्रीय अध्यक्ष के फर्जी पीए के झांसे में फंस गए छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक, फटाफट ट्रांसफर कर दिए पैसे, जानिए कितने का लगा चूना?
- RCB VS GT Qualifier 1 Pitch Report: धर्मशाला में बारिश या RCB की सुनामी? आज कौन कटाएगा फाइनल का टिकट! यहां जानिए पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड
- Dr Ramchandra Sunita Godbole Padma Shri: जंगलों में रहकर 1 लाख मरीजों का किया मुफ्त इलाज! गोडबोले दंपति को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, सीएम साय ने दी बधाई, बताया छत्तीसगढ़ का गौरव

Facebook


