सवाल आपका है

ओडिशा के बालासोर में मोटरसाइकिल शोरूम आग में जलकर खाक

बालासोर, 30 सितंबर (भाषा) ओडिशा के बालासोर में बुधवार सुबह आग लगने से एक मोटरसाइकिल शोरूम जलकर खाक हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बालासोर शहर के सहदेवखुंटा इलाके में सुबह करीब सात बजे आग लगी।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर 30 मिनट के भीतर काबू पा लिया गया और अब स्थिति नियंत्रण में है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि शोरूम के अंदर चार्ज हो रही एक ई-बाइक से आग लगने की आशंका है, हालांकि आग लगने के सही कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग में आठ दोपहिया वाहन, फर्नीचर, सामान और अन्य वस्तुएं जलकर राख हो गईं।

भाषा मनीषा

मनीषा

Exit mobile version