BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, Dhan Ki Kimat: Govt Increase Paddy Price by RS 240

Govt Increase Paddy Price. Image Source- IBC24 Archive

Govt Increase Paddy Price. Image Source- IBC24 Archive

Deepak Sahu
Published: 01 Oct 2026 | 5:36 pmModified: 01 Oct 2026 | 5:37 pm

कोलकाता: Govt Increase Paddy Price किसानों की उनकी फसल की सही कीमत मिल जाए, इससे अच्छा और क्या हो सकता है? खासकर त्योहारी सीजन में जब फसलों की कीमत में बढ़ोतरी सहित अन्य ऐलान होते हैं तो उनकी खुशी दोहरी हो जाती है। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने किसानों के हित में सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए धान बोनस की रकम में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं किसानों को बिजली बिल में प्रति यूनिट 2 रुपए छूट देने का फैसला किया गया है।

Govt Increase Paddy Price दरअसल, पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। इस दौरान सीएम शुभेंदु और मंत्रियों ने किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के किसानों को पीएम-किसान योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपए की जगह 9 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार उस सारे धान की खरीद करेगी जो किसान बेचना चाहते हैं। साथ ही धान के लिए सरकार 2 हजार 700 रुपए प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी सुनिश्चित करेगी। बता दें कि पिछली ममता बनर्जी सरकार ने धान के समर्थन मूल्य पर 20 रुपए प्रति क्विंटल सहायता राशि का भुगतान किया था। वहीं, इस बार धान का समर्थन मूल्य केंद्र सरकार ने 2460 रुपए तय की है। ऐसे में किसानों को प्रति क्विंटल 240 रुपए अधिक मिलेंगे।

15 अक्टूबर को सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी सौगात

इससे पहले, पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर आई थी। बताया गया था कि 15 अक्टूबर को अक्टूबर का वेतन और पेंशन मिलेगी। पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त विभाग ने अक्तूबर, 2026 के वेतन और पेंशन भुगतान की तारीख जारी की थी। इसके लिए बीते 23 सितंबर को एक ज्ञापन भी जारी किया गया था। ज्ञापन के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी 15 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। इसी तारीख को ग्रांट-इन-एड वेतन, पारिश्रमिक, स्टाइपेंड, मजदूरी और मानदेय का भी भुगतान होगा। इसके अलावा, पेंशन और फैमिली पेंशन का भुगतान भी 15 अक्टूबर को होगा। जहां पर भी लागू होगा, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते यानी DA और महंगाई राहत यानी DR के साथ भुगतान होगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Dhan Ki Kimat: Govt Increase Paddy Price by RS 240

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm