सवाल आपका है

Mumbai Murder News: प्लास्टिक के बैग में 7 टुकड़ों में मिली अज्ञात लाश, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस में जुटी पुलिस

संदिग्ध हालत में मिली पति-पत्नी की लाश. Image Credit : IBC24

संदिग्ध हालत में मिली पति-पत्नी की लाश. Image Credit : IBC24

मुंबई। Mumbai Murder News:  माया नगरी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गोराई बीच पर प्लास्टिक बैग में एक व्यक्ति का 7 टुकड़ों में शव मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि, शख्स की लाश प्लास्टिक बैग में बंद थी। जिसके बाद पुलिस ने शव के सड़े गले टुकड़े को बरामद किया और शव को अपने कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Read More: Supreme Court On Punjab Government : सुप्रीम कोर्ट ने किसानों की याचिका सुनने से किया इनकार, इस मामले में राज्य सरकार को लगाई फटकार

वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि, शव की हालत से यह प्रतीत होता है कि हत्या कुछ दिन पहले की गई होगी और शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया।

Read More: Maruti Suzuki Dzire 2024 Launch : लॉन्च हुई मारुती सुजुकी की नई डिजायर, कीमत और फीचर्स समेत पूरी डिटेल्स जानें यहां 

Mumbai Murder News: इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और आस-पास के पुलिस स्टेशन से भी जानकारी इकट्ठी की जा रही है कि, अगर किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, तो सबसे पहले शव की पहचान हो सके। फिलहाल, जांच के आधार पर सुराग ढूंढने की कोशिश जारी है।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Exit mobile version