Governor La Ganesan Passed Away: राज्यपाल ला गणेशन का निधन, नगालैंड में सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित
Governor La Ganesan Passed Away: नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन के निधन के बाद शनिवार को राज्य में सात दिवसीय राजकीय शोक शुरू हो गया।

Governor La Ganesan Passed Away/ Image Credit: La Ganesan X Handle
- नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का हुआ निधन।
- राज्यपाल ला गणेशन ने चेन्नई के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस।
- राज्यपाल ला गणेशन के निधन के बाद नागालैंड में 7 दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है।
कोहिमा: Governor La Ganesan Passed Away: नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन के निधन के बाद शनिवार को राज्य में सात दिवसीय राजकीय शोक शुरू हो गया। गृह विभाग की अधिसूचना में कहा गया कि, इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य सरकार के विभागों द्वारा कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
ला गणेशन ने चेन्नई के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Governor La Ganesan Passed Away: कोहिमा में राजभवन के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 80 वर्षीय गणेशन का शुक्रवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से चेन्नई स्थित अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में राज्यपाल का इलाज हो रहा था और शुक्रवार रात उनका निधन हो गया। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल जुलाई के उत्तरार्ध में अपने गृहनगर चेन्नई के लिए रवाना हुए थे और उन्हें इस सप्ताह वापस लौटना था, लेकिन आठ अगस्त को वह अपने घर में गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गहन निगरानी और उपचार के लिए उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया।
राष्ट्रपति-पीएम समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
Governor La Ganesan Passed Away: मुख्य सचिव द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि उन्होंने शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो तथा तमिलनाडु, असम, सिक्किम और त्रिपुरा के उनके समकक्षों क्रमश: एम के स्टालिन, हिमंत विश्व शर्मा, प्रेम सिंह तमांग और माणिक साहा तथा कई अन्य नेताओं ने गणेशन के निधन पर शोक व्यक्त किया। गणेशन को 12 फरवरी, 2023 को नगालैंड का 21वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था और उन्होंने उसी वर्ष 20 फरवरी को पदभार ग्रहण किया था।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Nagaland declares seven-day state mourning after Governor La Ganesan death

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm