नाग पंचमी को ग्रामीणों ने नाग को मार डाला, दो दिन के भीतर नागिन ने 26 लोगों को डसा, एक की मौत
नाग पंचमी को ग्रामीणों ने नाग को मार डाला, दो दिन के भीतर नागिन ने 26 लोगों को डसा, एक की मौत
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाग पंचमी के दिन गांव में नाग को मारने के बाद नागिन ने अब तक 26 ग्रामीणों को डस लिया है। बताया यह भी जा रहा है कि एक युवकी नागिन के डसने से मौत भी हो चुकी है। नागिन के आंतक से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
Read More: अब कोरोना जांच में आएगी और तेजी, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भी आज से RTPCR जांच शुरु
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बहराइच के चिलबिला गांव का है, जहां नाग पंचमी के दिन ग्रामीणों ने मंदिर में रह रहे नाग के जोड़े में से नाग को मार डाला था। तब से यहां नागिन लोगों को अपना शिकार बना रही है।
Read More: प्रदेश में आज 750 मरीजों की पुष्टि, 14 मरीजों ने तोड़ा दम, देखिए जिलेवार अपडेट आंकड़े
ग्रामीणों का कहना है कि सोते समय भी उन्हें नागिन के डसने का अहसास होता है, लेकिन जब उठकर देखते हैं तो नागिन नहीं होती। इसके बाद झाड़ फ़ूंक करने वाले भी गांव में जाने से कतरा रहे हैं। गांव में दहशत का माहौल है, लोग अपने बच्चों को रिश्तेदारी में भेज रहे हैं।

Facebook


