नायडू ने राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित पांच सदस्यों को दिलाई सदस्यता की शपथ

नायडू ने राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित पांच सदस्यों को दिलाई सदस्यता की शपथ

नायडू ने राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित पांच सदस्यों को दिलाई सदस्यता की शपथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 24, 2022 1:05 pm IST

नयी दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओड़िशा से उच्च सदन के लिए नवनिर्वाचित पांच सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई।

संसद भवन परिसर स्थित राज्यसभा के कक्ष में इन सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

शपथ लेने वालों में आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस के निरंजन रेड्डी सिरगापुर और आर कृष्णैया, तेलंगाना से तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के दामोदर राव दिवाकोंडा और बी पार्थसारथी रेड्डी और ओड़िशा से बीजू जनता दल (बीजद) के निरंजन बिशी शामिल हैं।

इन सभी सदस्यों ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में निर्विरोध जीत दर्ज की थी।


लेखक के बारे में