MLA Ritu Banawat Video: ‘बदतमीजी नहीं…सरकारी नौकरी में हो तो प्रोटोकॉल समझो’ समीक्षा बैठक के दौरान विधायक ने महिला अधिकारी को हड़काया, वीडियो वायरल

MLA Ritu Banawat Video: 'बदतमीजी नहीं...सरकारी नौकरी में हो तो प्रोटोकॉल समझो' समीक्षा बैठक के दौरान विधायक ने महिला अधिकारी को हड़काया, वीडियो वायरल

MLA Ritu Banawat Video: ‘बदतमीजी नहीं…सरकारी नौकरी में हो तो प्रोटोकॉल समझो’ समीक्षा बैठक के दौरान विधायक ने महिला अधिकारी को हड़काया, वीडियो वायरल

MLA Ritu Banawat Video: 'बदतमीजी नहीं...सरकारी नौकरी में हो तो प्रोटोकॉल समझो' समीक्षा बैठक के दौरान विधायक ने महिला अधिकारी को हड़काया, वीडियो वायरल / Image: Viral Video

Modified Date: June 13, 2026 / 03:13 pm IST
Published Date: June 13, 2026 3:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विधायक डॉ. ऋतु बनावत और ईओ अनीता कुशवाह के बीच तीखी बहस
  • अधिकारी अनीता कुशवाह को निलंबित कर दिया गया
  • नियमितताओं और एक ही फर्म को बार-बार ठेका दिए जाने के आरोप

भरतपुर: MLA Ritu Banawat Video Viral बयाना नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (EO) अनीता कुशवाह और विधायक ऋतु बनावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों के बीच मीटिंग के दौरान बहस होते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अनीता कुशवाह को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

विधायक और महिला अधिकारी के बीच जोरदार बहस

MLA Ritu Banawat Video Viral सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि विधायक ऋतु बनावत किसी बात को लेकर ईओ अनीता कुशवाह को कुछ समझाते हुए नजर आ रहीं हैं। इसी दौरान अनीता कुशवाह ने ऐसा कुछ बोल दिया कि विधायक महोदया भड़क गईं और कहने लगीं बदतमीजी नहीं…ऋतु बनावत महिला अधिकारी को बार-बार बदतमीजी नहीं करने के लिए कहतीं हैं। वहीं, आगे उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में हो तो प्रोटोकॉल समझो। हालांकि माहौल गरमाता हुआ देख वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करवाया। लेकिन इन सब के बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं

बताया गया कि विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया था कि नगर पालिका बयाना में सफाई एवं अन्य कार्यों के टेंडर नियमों की अनदेखी कर जारी किए गए। पत्र के अनुसार कुछ निविदाओं को इस तरह संचालित किया गया जिससे एक विशेष फर्म को लाभ पहुंचाया जा सके। विधायक ने आरोप लगाया कि निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और संबंधित अधिकारियों ने नियमों का पालन नहीं किया।

कठोर कार्रवाई की मांग

विधायक ने अपने पत्र में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था का भी मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि कस्बे में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके बावजूद संबंधित फर्म के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। विधायक ने मामले में विभागीय जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी।

 

सफाई का ठेका एक ही फर्म को दिया

इसी बीच शुक्रवार को नगर पालिका में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान भी सफाई टेंडर का मुद्दा गर्मा गया। विधायक ने जब फाइलों की जांच की तो उन्होंने सफाई का ठेका लगातार एक ही फर्म को दिए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि आखिर बार-बार एक ही फर्म को काम क्यों दिया जा रहा है और इसकी जांच क्यों नहीं कराई जानी चाहिए। बैठक के दौरान उस समय माहौल और गरमा गया जब ईओ के भतीजे नितिन कुशवाहा ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए टिप्पणी कर दी। विधायक ने उसकी पहचान पूछी और अधिकारियों की बैठक में बीच में नहीं बोलने की बात कही। इस पर ईओ अनीता कुशवाह नाराज हो गईं और विधायक तथा ईओ के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बातचीत का स्तर भी काफी तल्ख हो गया था। हालांकि बाद में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

बयाना पालिका EO पर गिरी निलंबन की गाज

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"