UP Hindi News: ‘ये बर्दाश्त नहीं की जाएगी..FIR दर्ज करो’, अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया टिप्पणी पर भड़के सीएम योगी, कहा- ‘गांव की बेटी सबकी बेटी है’

UP Hindi News: 'ये बर्दाश्त नहीं की जाएगी..FIR दर्ज करो', अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया टिप्पणी पर भड़के सीएम योगी, कहा- 'गांव की बेटी सबकी बेटी है'

UP Hindi News: ‘ये बर्दाश्त नहीं की जाएगी..FIR दर्ज करो’, अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया टिप्पणी पर भड़के सीएम योगी, कहा- ‘गांव की बेटी सबकी बेटी है’

UP Hindi News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 13, 2026 / 03:01 pm IST
Published Date: June 13, 2026 2:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी ने कहा बेटी-बेटी होती है
  • पुलिस को तुरंत कार्रवाई का निर्देश
  • अखिलेश को भी नसीहत

आजमगढ़: UP Hindi News यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बड़ी बेटी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया है। (Yogi Adityanath Latest Statement) सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटी का सम्मान होना चाहिए।

CM Yogi Statement on Akhilesh Daughter सीएम योगी ने कहा कि मैं पिछले दिनों देख रहा था कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी। जैसे मेरे संज्ञान में आया, मैंने तत्काल पुलिस पुलिस से कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज कराओ। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। बेटी-बेटी होती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि हम तो संस्कार में पले हैं जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी, गांव की बहन सबकी बहन है।

अखिलेश को भी नसीहत

सीएम योगी ने इसके साथ ही अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि अखिलेश जी दूसरों को तो उपदेश देते हो,अपने चेले चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो की अपनी भाषा को संयम कर लें। अखिलेश यादव की बेटी के विवाद पर सीएम योगी ने कहा कि दूसरों के ऊपर टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि उनके लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं,अपने लोगो को संस्कारित करें, उन्हें समझाओ,नही कर सकते तो उन्हें हमारे हवाले कर दो। इसके बारे में उनको भी अपने लोगों को संस्कारित करने की आवश्यकता है। अच्छा होगा उनको समझाओ।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।