मतदाता सूची से रोहिंग्या या बांग्लादेशी नागरिकों के नाम हटा दिए जाने चाहिए: केंद्रीय मंत्री रेड्डी

मतदाता सूची से रोहिंग्या या बांग्लादेशी नागरिकों के नाम हटा दिए जाने चाहिए: केंद्रीय मंत्री रेड्डी

मतदाता सूची से रोहिंग्या या बांग्लादेशी नागरिकों के नाम हटा दिए जाने चाहिए: केंद्रीय मंत्री रेड्डी
Modified Date: May 18, 2026 / 12:42 am IST
Published Date: May 18, 2026 12:42 am IST

हैदराबाद, 17 मई (भाषा) केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने रविवार को कहा कि अगर देश की मतदाता सूची में किसी भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी का नाम पाया जाता है, तो उसे हटा दिया जाना चाहिए।

रेड्डी ने सभी राजनीतिक दलों से बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने और मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के साथ सहयोग करने का आग्रह किया।

रेड्डी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय नागरिकों को छोड़कर अन्य देशों के नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाने चाहिए।

उन्होंने आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ स्तरीय एजेंट एसआईआर प्रक्रिया में शामिल निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को पूरा सहयोग देंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मतदाता सूची में किसी भी गैर-भारतीय व्यक्ति का नाम होने पर उसे हटा दिया जाए।

भाषा

यासिर पारुल

पारुल


लेखक के बारे में