गतिरोध के बीच मिले नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
गतिरोध के बीच मिले नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
भारत और चीन के सेनाओं के बीच चल रहे गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को ब्रिक्स नेताओं की अनौपचारिक बैठक के दौरान एक-दूसरे से हाथ मिलाया और ‘व्यापक मुद्दों’ पर चर्चा की. दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब सिक्किम सेक्टर में दोनों देशों की सेना आमने-सामने हैं और फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव है. मोदी और शी के बीच बातचीत जी-20 शिखर बैठक से इतर हुई है. सिक्किम इलाके में भारत और चीन के बीच पिछले कुछ दिनों से चली आ रही तनातनी के बाद अब चीन नर्म पड़ता दिख रहा है. जर्मनी के हैमबर्ग में जी20 समिट में शरीक होने आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अब ऐसे विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने की बात कर रहे हैं.

Facebook


