नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने अस्पताल पहुंच लोकसभा सदस्य रशीद के पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने अस्पताल पहुंच लोकसभा सदस्य रशीद के पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने अस्पताल पहुंच लोकसभा सदस्य रशीद के पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली
Modified Date: April 19, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: April 19, 2026 4:05 pm IST

श्रीनगर, 19 अप्रैल (भाषा) स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी जावेद अहमद डार सहित नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई नेता लोकसभा सदस्य शेख अब्दुल रशीद के बीमार पिता खजीर मोहम्मद शेख का हालचाल जानने के लिए यहां एक अस्पताल पहुंचे।

इट्टू ने एसएमएचएस अस्पताल के अपने दौरे के दौरान उपस्थित चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों से मुलाकात की और मरीज की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

मंत्री ने प्रिंसिपल जीएमसी और चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल प्रदान करें और यह सुनिश्चित करें कि मरीज को बिना किसी देरी के सभी आवश्यक सुविधाएं और विशेष देखभाल उपलब्ध कराई जाए।

मंत्री ने चिकित्सा दल को निर्देश दिया, “अनुभवी विशेषज्ञों की टीम द्वारा मरीज की निरंतर चिकित्सा निगरानी और व्यापक देखभाल सुनिश्चित करें।” हजरतबल विधायक सलमान सागर भी मंत्री के साथ थे।

कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद डार, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी और विधायक अहसान परदेसी और मुश्ताक अहमद गुरु भी रशीद के पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे।

रशीद को इंजीनियर रशीद के नाम से भी जाना जाता है। वह वर्तमान में आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोपों में यूएपीए मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। वर्ष 2019 में गिरफ्तार रशीद ने जेल में रहते हुए लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी।

भाषा अमित प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में