Ashoknagar Love Zihad News : बुर्के में घर लौटीं नाबालिग लड़कियां, पीछे छुपी थी दरिंदगी की कहानी, SIT की ताबड़तोड़ कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

अशोकनगर में नाबालिग लड़कियों के धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले में SIT ने मुख्य आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले से एक आरोपी जेल में बंद है और जांच जारी है।

Ashoknagar Love Zihad News : बुर्के में घर लौटीं नाबालिग लड़कियां, पीछे छुपी थी दरिंदगी की कहानी, SIT की ताबड़तोड़ कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

Ashoknagar Love Zihad News / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: April 19, 2026 / 06:57 pm IST
Published Date: April 19, 2026 6:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • SIT ने मुख्य आरोपी अल्तमश खान और आहत शेख को गिरफ्तार किया
  • नाबालिग लड़कियों के धर्मांतरण और उत्पीड़न का मामला
  • आरोपियों पर अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो और अन्य गंभीर धाराएं

अशोकनगर : Ashoknagar Love Zihad News  अशोकनगर के बहुचर्चित नाबालिग लड़कियों के धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले में SIT को बड़ी सफलता हाथ लगी है। SIT ने मुख्य आरोपी अल्तमश खान और आहत शेख को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले का तीसरा आरोपी अरहान अली पहले से ही भोपाल जेल में बंद है, जबकि मामले में अहम भूमिका निभाने वाली जस्सी किन्नर को पुलिस ने शनिवार को ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने पकड़े गए इन आरोपियों को जिला कोर्ट में पेश कर दिया है और अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Religious Conversion News क्या है पूरा मामला ?

दरअसल मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में 17 वर्षीय पीड़िता दो अन्य नाबालिग सहेलियों को तीन मुस्लिम युवकों ने ब्रेन वाश कर धर्म परिवर्तन करके निकाह और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब तीनों नाबालिग बुर्का पहनकर अपने घर पिपरई लौटी थी । पूरे मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी । पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी ।

10-15 बार किया दुष्कर्म

मुख्य आरोपी अल्तामश खान नवंबर 2025 में पीड़िता को पिपरई रेलवे स्टेशन से बहला-फुसलाकर भोपाल ले गया था। MP Crime News 2026  वहां पीड़िता का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया गया और उसे डरा-धमकाकर 10-15 बार दुष्कर्म किया गया। इसी तरह, पीड़िता की दो अन्य सहेलियों जिनकी लगभग उम्र 14 और 15 वर्ष है उनको भी आरोपी आहत शेख और अरहान अली ने अपनी हवस का शिकार बनाया और उनका भी जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया और ये तीनों आरोपी आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे थे ।

यह भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.