Navjot Kaur Sidhu Statement: राहुल गाँधी पर पार्टी को कमजोर करने के आरोप.. कहा, ‘पंजाब में कांग्रेस को बर्बाद किया’.. जानें किसने किये ये बड़ी दावे
Navjot Kaur Sidhu Statement on Rahul Gandhi: नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर पंजाब कांग्रेस की अनदेखी और टिकट बिक्री के गंभीर आरोप लगाए।
Navjot Kaur Sidhu Statement on Rahul Gandhi | Image- The Statesman FILE
- राहुल गांधी पर गंभीर आरोप
- पंजाब कांग्रेस में भ्रष्टाचार का दावा
- टिकट बिक्री का लगाया आरोप
कोयंबटूर: कांग्रेस की पूर्व नेता नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे जमीनी हकीकत से कटे हुए हैं और पंजाब में पार्टी की स्थिति सुधारने में विफल रहे हैं। (Navjot Kaur Sidhu Statement on Rahul Gandhi) कोयंबटूर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कथनी और करनी में अंतर है तथा उनकी निष्क्रियता के कारण पंजाब में कांग्रेस कमजोर हो रही है।
ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी
सिद्धू ने आरोप लगाया कि पंजाब इकाई में आंतरिक भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और चुनाव टिकट बेचे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले आठ महीनों से वह राहुल गांधी से मिलने का समय मांग रही हैं ताकि उन्हें पंजाब की वास्तविक स्थिति से अवगत करा सकें, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी नेतृत्व के करीबी लोग गलत तरीके से काम कर रहे हैं और ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।
पीएम के खिलाफ नवजोत की नरमी
उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी को अपने आसपास हो रही गतिविधियों की जानकारी नहीं है तो यह चिंताजनक है। सिद्धू ने आरोप लगाया कि पंजाब में कांग्रेस को बर्बाद किया जा रहा है और जमीनी स्तर की सच्चाई को समझना बेहद जरूरी है। (Navjot Kaur Sidhu Statement on Rahul Gandhi) साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप साबित नहीं हुआ है।
#WATCH | Coimbatore, Tamil Nadu: On Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, Former Congress leader Navjot Kaur Sidhu says, “Rahul Gandhi talks good. He talks sense. But what he does and what he says is very different. For the past eight months, I have been asking for a time… pic.twitter.com/9eY8nKezrM
— ANI (@ANI) February 16, 2026
मणिशंकर अय्यर भी बिफरे, पढ़ें क्या कहा
नवजोत कौर सिद्धू के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने भी अपने बेबाक बयानों से सियासी हलचल तेज कर दी है। केरल विधानसभा चुनाव से पहले दिए गए उनके हालिया बयान ने पार्टी के भीतर असहज स्थिति पैदा कर दी है। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में अय्यर ने कांग्रेस नेतृत्व पर अप्रत्यक्ष हमला बोलते हुए कहा, “पार्टी चाहे तो मुझे निकाल दे, मैं खुशी-खुशी चला जाऊंगा, लेकिन लात मारूंगा जोरदार।” उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की खुलकर तारीफ की, जिससे राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
‘मैं गांधीवादी हूं, राहुलवादी नहीं’
अय्यर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल गांधी शायद यह भूल गए हैं कि मैं पार्टी का सदस्य हूं। मैं गांधीवादी हूं, नेहरूवादी हूं और राजीववादी भी हूं, लेकिन मैं ‘राहुलियन’ नहीं हूं।” उन्होंने खुद को पार्टी का एक अलग विचारधारा वाला सदस्य बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता गांधी-नेहरू परंपरा से है।
पवन खेड़ा पर पलटवार
विवाद तब और बढ़ गया जब कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि अय्यर का कांग्रेस से अब कोई लेना-देना नहीं है। इस पर अय्यर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए खेड़ा को ‘कठपुतली’ और ‘तोता’ करार दिया। (Navjot Kaur Sidhu Statement on Rahul Gandhi) अय्यर ने आरोप लगाया कि खेड़ा वही बोलते हैं जो पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें सिखाते हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर उन्हें पार्टी से निकालने की कोशिश की गई तो वे खुलकर जवाब देंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने राज्यपाल की आपत्तियों के बावजूद दो विधेयक पारित किए
- झारखंड उच्च न्यायालय ने छात्रों की हिरासत को लेकर चतरा के एसपी से स्पष्टीकरण देने को कहा
- असम के मुख्यमंत्री ने विंध्याचल देवी के दर्शन पूजन कर लोक मंगल की कामना की
- कठुआ में पांच संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों के पोस्टर चस्पा, जनता से सहयोग मांगा गया
- कांग्रेस ने केरल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घर-घर जाकर प्रचार करने का निर्णय लिया

Facebook


