असम के मुख्यमंत्री ने विंध्याचल देवी के दर्शन पूजन कर लोक मंगल की कामना की

असम के मुख्यमंत्री ने विंध्याचल देवी के दर्शन पूजन कर लोक मंगल की कामना की

असम के मुख्यमंत्री ने विंध्याचल देवी के दर्शन पूजन कर लोक मंगल की कामना की
Modified Date: February 17, 2026 / 12:54 am IST
Published Date: February 17, 2026 12:54 am IST

मिर्जापुर (उप्र) 16 फरवरी (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार रात करीब आठ बजे यहां माता विन्ध्याचल भगवती का दर्शन पूजन किया और लोकमंगल की कामना की।

शर्मा सोमवार रात आठ बजे के करीब मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंच कर माता के मंदिर में पूजा अर्चना की । उनको दर्शन पूजन नगर विधायक रत्नकर मिश्रा ने कराया।

असम चुनाव से पूर्व ध्रुवीकरण के मामले में शर्मा ने ने इस बात पर जोर दिया कि ‘असम में जनसांख्यिकी बदल चुकी है, वहां करीब 40 फीसदी मुसलमान हैं, जिसमें से 36 प्रतिशत के करीब बांग्लादेश से ही किसी ना किसी समय में आये हैं और ज्यादातर कांग्रेस के समय में ही आये हैं।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में