पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट करीब छह किलोग्राम हेरोइन बरामद

Ads

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट करीब छह किलोग्राम हेरोइन बरामद

  •  
  • Publish Date - January 11, 2023 / 12:55 AM IST,
    Updated On - January 11, 2023 / 12:55 AM IST

चंडीगढ़, 10 जनवरी (भाषा) पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान के दौरान तरनतारन में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तीन अलग-अलग स्थानों से 5.92 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक ( डीजीपी) गौरव यादव ने ट्वीट किया, “सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। तरनतारन पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर 5.92 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा के पास तीन अलग-अलग स्थानों से यह हेरोइन बरामद की गई है।”

उन्होंने कहा कि इस संबंध में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और आगे जांच की जा रही है।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश