बंगाल में नयी भाजपा सरकार का शपथग्रहण नौ मई को होगा: समिक भट्टाचार्य

बंगाल में नयी भाजपा सरकार का शपथग्रहण नौ मई को होगा: समिक भट्टाचार्य

बंगाल में नयी भाजपा सरकार का शपथग्रहण नौ मई को होगा: समिक भट्टाचार्य
Modified Date: May 6, 2026 / 03:42 pm IST
Published Date: May 6, 2026 3:42 pm IST

कोलकाता, छह मई (भाषा) भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख समिक भट्टाचार्य ने बुधवार को कहा कि राज्य में नयी सरकार का शपथग्रहण समारोह नौ मई को आयोजित किया जाएगा।

भट्टाचार्य ने पत्रकारों को बताया कि शपथग्रहण समारोह मध्य कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘नयी भाजपा सरकार 9 मई को सुबह 10 बजे शपथ लेगी।’’

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करते हुए राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में