लाल किला बम विस्फोट मामले में एनआईए ने जम्मू कश्मीर के कई स्थानों पर छापेमारी की

लाल किला बम विस्फोट मामले में एनआईए ने जम्मू कश्मीर के कई स्थानों पर छापेमारी की

लाल किला बम विस्फोट मामले में एनआईए ने जम्मू कश्मीर के कई स्थानों पर छापेमारी की
Modified Date: March 23, 2026 / 12:37 pm IST
Published Date: March 23, 2026 12:37 pm IST

नयी दिल्ली/श्रीनगर, 23 मार्च (भाषा) पिछले साल लाल किले के पास कार में हुए बम धमाके के मामले की जांच के तहत राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘जम्मू कश्मीर के नौ स्थानों पर यह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।’’

अधिकारियों के अनुसार, इन स्थानों में कुपवाड़ा जिले का हंदवाड़ा इलाका, बारामूला जिले का रफियाबाद और कुलगाम सहित श्रीनगर जिले के विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं।

पिछले साल 10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार में बम विस्फोट हुआ था जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

यह विस्फोट आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी द्वारा अंजाम दिया गया था। उसने लाल किले के बाहर विस्फोटक से भरी कार में खुद को उड़ा लिया था।

वह हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय में मेडिकल चिकित्सक और सहायक प्रोफेसर था।

एनआईए ने इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भाषा प्रचेता गोला

गोला


लेखक के बारे में