एनआईए ने माओवादियों को धन मुहैया कराने के मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया

एनआईए ने माओवादियों को धन मुहैया कराने के मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया

एनआईए ने माओवादियों को धन मुहैया कराने के मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया
Modified Date: January 22, 2023 / 08:42 pm IST
Published Date: January 22, 2023 8:42 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने माओवादी कैडर को धन उपलब्ध कराने से जुड़े एक मामले में झारखंड की राजधानी रांची की एक विशेष अदालत के समक्ष दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोप पत्र 20 जनवरी को दायर किया गया था।

यह मामला मगध क्षेत्र में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पुनरुद्धार और संगठन के लिए धन जुटाने के वास्ते सदस्यों द्वारा रची गई साजिश से संबंधित है।

संघीय एजेंसी के एक बयान के अनुसार, जांच में पाया गया है कि “ठेकेदारों से भारी धन वसूला गया और विभिन्न स्रोतों के माध्यम से उसे भेजा गया।”

एनआईए ने दिसंबर 2021 में “स्वत: संज्ञान लेकर” मामला दर्ज किया था और भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं तथा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दायर आरोप में जहानाबाद (बिहार) के दो लोगों- तरुण कुमार और प्रद्युम्न शर्मा- को नामजद किया।

एनआईए ने कहा, “सीपीआई (माओवादी) का प्रमुख कार्यकर्ता प्रद्युम्न शर्मा, अभिनव और अन्य लोगों के साथ, मगध क्षेत्र में संगठन को पुनर्जीवित करने की साजिश रच रहे थे।”

उन्होंने आतंकी गतिविधियों के लिए विभिन्न जेलों में कैद नक्सलियों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के साथ संपर्क के लिए धन भी जुटाए।

भाषा सुरेश प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में