एनआईए ने आतंकवादी-गैंगस्टर संबंध मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया

एनआईए ने आतंकवादी-गैंगस्टर संबंध मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया

एनआईए ने आतंकवादी-गैंगस्टर संबंध मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया
Modified Date: November 10, 2023 / 09:27 pm IST
Published Date: November 10, 2023 9:27 pm IST

नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को आतंकवादी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और लॉरेंस बिश्नोई के आपराधिक गिरोह के बीच सांठगांठ से संबंधित एक मामले में चार आरोपियों के खिलाफ दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि दरमन सिंह उर्फ “दरमनजोत काहलों”, परवीन वाधवा उर्फ “प्रिंस”, युद्धवीर सिंह उर्फ “साधु” और विकास सिंह के खिलाफ एक विशेष एनआईए अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया।

एनआईए ने 24 मार्च को 14 आरोपियों के खिलाफ अपना प्रारंभिक आरोप पत्र दायर किया था, इसके बाद नौ अगस्त को तीन और व्यक्तियों के खिलाफ पहला पूरक आरोप पत्र दायर किया था।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में