एनआईए ने लश्कर के अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े मामले की जांच संभाली

एनआईए ने लश्कर के अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े मामले की जांच संभाली

एनआईए ने लश्कर के अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े मामले की जांच संभाली
Modified Date: April 27, 2026 / 04:47 pm IST
Published Date: April 27, 2026 4:47 pm IST

जम्मू, 27 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े मामले की जांच का जिम्मा संभालते हुए गिरफ्तार किए गए दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत पांच आतंकवादियों को पूछताछ के लिए सोमवार को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सात अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद-रोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लश्कर के पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें 16 वर्ष से फरार अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा भी शामिल है।

अब्दुल्ला के अलावा एक अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी उस्मान उर्फ खुबैब और श्रीनगर के तीन निवासियों मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा को भी इस बड़े अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया था। अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां शामिल थीं।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो आतंकवादियों की सहायता करता था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा संभालने के बाद एनआईए ने सोमवार को सभी गिरफ्तार आतंकवादियों को जम्मू की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया।

अधिकारियों के मुताबिक, अदालत ने पांचों आरोपियों को एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।

उन्होंने बताया कि दो पाकिस्तानी नागरिकों की दो दिन की हिरासत दी गई है, जबकि तीन स्थानीय आतंकवादियों को 15 दिन की हिरासत में भेजा गया है।

भाषा

भाषा जोहेब पारुल

पारुल


लेखक के बारे में