Raipur News : निगम सामान्य सभा के दौरान बवाल! महापौर ने नेता प्रतिपक्ष को दी ये चुनौती, इस वजह से कोतवाली चौक तक निकाली रैली
Raipur News : निगम सामान्य सभा के दौरान बवाल! महापौर ने नेता प्रतिपक्ष को दी ये चुनौती, इस वजह से कोतवाली चौक तक निकाली रैली
- रायपुर नगर निगम की विशेष सभा के बाद जोरदार प्रदर्शन
- महापौर और भाजपा पार्षदों ने निकाली रैली
- महापौर मीनल चौबे ने नेता प्रतिपक्ष को दी बड़ी चुनौती
रायपुर। Raipur News : रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक में काफी गर्मा-गर्मी और तीखी बहस देखने को मिली। महापौर मीनल चौबे ने भाजपा पार्षदों के साथ मिलकर निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कोतवाली चौक तक रैली भी निकाली। इस दौरान महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
Raipur News विशेष सत्र के दौरान चर्चा के बीच महापौर मीनल चौबे ने नेता प्रतिपक्ष को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद किसी महिला पार्षद को सौंप दे तभी महिला आरक्षण पर उनकी बात को गंभीरता से लिया जाएगा। वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का भी आरोप लगाया है।
विशेष सत्र को लेकर पूर्व मंत्री का बयान
आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में महिला आरक्षण को लेकर विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने बड़ा बयान दिया था। पूर्व मंत्री ने कहा था कि सामान्यतः निंदा प्रस्ताव नियमित सत्र में लाया जाता है और आमतौर पर विपक्ष द्वारा सरकार की नीतियों या कार्यों की आलोचना के लिए लाया जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार भाजपा सरकार विधानसभा का विषेश सत्र निंदा प्रस्ताव के लिए बुला रही है। विधानसभा द्वारा पारित ऐसा कोई भी निंदा प्रस्ताव प्रतीकात्मक होता है, इसका कोई भी कानून पर बाध्यकारी प्रभाव नहीं पड़ता। ये एक राजनैतिक संदेश देने की कोशिश है।
बीजेपी पर लगाया ये बड़ा आरोप
अकबर ने बताया कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के नाम से पास हो चुका है, जिसमें लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर गलत जानकारी फैलाकर अन्य पार्टियों पर झूठा आरोप लगा रही है, जबकि यह कानून पहले ही बन चुका है।
इन्हे भी पढ़ें
- छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोग घायल
- MP Assembly Special Session : MP विधानसभा में ‘नारी शक्ति’ पर संग्राम! BJP विधायक का विपक्ष पर तीखा वार, ‘तालिबानी मानसिकता’ कहकर दी ये खुली चेतावनी
- Paytm Share Price: पेटीएम शेयर में मचा कोहराम! RBI के इस फैसले के बाद अचानक आई भारी गिरावट, निवेशक सदमें में
- AAP Rajya Sabha MP Latest News: राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत सभी बागी बने BJP के सांसद.. सभापति ने दी मंजूरी, किये गए सूचीबद्ध
- Bhopal Suicide Video : पहले वीडियो बनाया फिर युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, पत्नी पर लगाया ये आरोप

Facebook


