हमारे खिलाफ कितनी भी टीम खड़ी हों, हम साबित करेंगे कि द्रमुक और स्टालिन चैंपियन हैं : उदयनिधि
हमारे खिलाफ कितनी भी टीम खड़ी हों, हम साबित करेंगे कि द्रमुक और स्टालिन चैंपियन हैं : उदयनिधि
(तस्वीरों के साथ)
धर्मपुरी (तमिलनाडु), 31 मार्च (भाषा) तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक)यह साबित करेगी कि पार्टी और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ही असली चैंपियन हैं, चाहे 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में उसे चुनौती देने के लिए कितनी ही टीम क्यों न खड़ी कर दी जाएं।
उन्होंने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक)पर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)को पैर जमाने में मदद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी चुनाव आत्मसम्मान की भूमि तमिलनाडु और दिल्ली की टीम के बीच एक मुकाबला है।
उदयनिधि ने जिले के पप्पिरेड्डीपट्टी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘चुनाव में हमारे खिलाफ खड़ी कई टीम की परवाह किए बिना, हम साबित करेंगे कि द्रमुक और हमारे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ही असली चैंपियन हैं।’’
उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से सवाल किया, ‘‘क्या आप साबित करेंगे कि द्रमुक और हमारे मुख्यमंत्री ही असली चैंपियन हैं? क्या आप ऐसा कर पाएंगे? क्या आप साबित करेंगे कि आत्मसम्मान की भूमि तमिलनाडु हमेशा दिल्ली के नियंत्रण से बाहर है और राज्य में किसी भी चाटुकार समूह के लिए कोई जगह नहीं है?’’
उदयनिधि के सवालों का वहां मौजूद लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया।
भाषा धीरज नरेश
नरेश

Facebook


