पिछले पांच वर्ष में यूपीएससी और एसएससी भर्ती परीक्षाओं में कोई पेपर लीक नहीं हुआ: सरकार

पिछले पांच वर्ष में यूपीएससी और एसएससी भर्ती परीक्षाओं में कोई पेपर लीक नहीं हुआ: सरकार

पिछले पांच वर्ष में यूपीएससी और एसएससी भर्ती परीक्षाओं में कोई पेपर लीक नहीं हुआ: सरकार
Modified Date: February 12, 2026 / 08:03 pm IST
Published Date: February 12, 2026 8:03 pm IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) सरकार ने राज्यसभा में बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले पांच वर्ष में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की कोई घटना नहीं हुई है।

उच्च सदन में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मनोज कुमार झा के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

राजद सांसद ने पिछले पांच वर्षों में भर्ती परीक्षाओं में हुई पेपर लीक की घटनाओं, पेपर लीक की सर्वाधिक घटना वाले राज्यों और इस तरह की घटनाओं की जानकारी मांगी थी।

मंत्री ने लिखित उत्तर में कहा, ‘‘इस विभाग (कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन) के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दो भर्ती एजेंसियों, यूपीएससी और एसएससी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से केंद्रीय सरकार के तहत आने वाले पदों की भर्ती के संबंध में, पिछले पांच वर्ष में परीक्षा पेपर लीक की कोई घटना नहीं हुई है।’’

भाषा माधव सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में