कांग्रेस के 12 घंटे के बंद के आह्वान के कारण ओडिशा के मलकानगिरी में जनजीवन प्रभावित

कांग्रेस के 12 घंटे के बंद के आह्वान के कारण ओडिशा के मलकानगिरी में जनजीवन प्रभावित

कांग्रेस के 12 घंटे के बंद के आह्वान के कारण ओडिशा के मलकानगिरी में जनजीवन प्रभावित
Modified Date: March 26, 2026 / 01:18 am IST
Published Date: March 26, 2026 1:18 am IST

मलकानगिरी (ओडिशा), 25 मार्च (भाषा) धान की खरीद और एलपीजी आपूर्ति की कमी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा 12 घंटे के बंद के आह्वान के कारण बुधवार को ओडिशा के मलकानगिरी जिले में जनजीवन प्रभावित रहा।

सुबह छह बजे से शुरू हुए बंद के कारण व्यावसायिक प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान और कई कार्यालय बंद रहे।

दक्षिण ओडिशा के जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य राजमार्ग सहित कई स्थानों पर सड़क जाम करने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। हालांकि, पुलिस ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं को काम करने की अनुमति दी गई थी।

कांग्रेस सदस्यों ने मंडियों में किसानों से धान की तत्काल खरीद की मांग की।

कांग्रेस नेता गोबिंद पात्रा ने कहा, ‘चूंकि सरकार ने किसानों से धान की खरीद लगभग बंद कर दी है, इसलिए किसानों को मंडियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।’

भाषा

शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में