सेना के उत्तरी कमान के कमांडर ने लद्दाख में अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया

Ads

सेना के उत्तरी कमान के कमांडर ने लद्दाख में अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया

  •  
  • Publish Date - August 9, 2024 / 04:11 PM IST,
    Updated On - August 9, 2024 / 04:11 PM IST

जम्मू, नौ अगस्त (भाषा) सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिन्द्र कुमार ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया और भविष्य की चुनौतियों के लिए उच्च मनोबल एवं पेशेवर रुख बनाये रखने के लिए सैनिकों की सराहना की।

उत्तरी कमान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिन्द्र कुमार ने अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और उन्हें अत्याधुनिक तकनीकी एकीकरण और परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।’’

इसमें कहा गया है कि सेना के कमांडर ने सैनिकों की सराहना की तथा सभी रैंक के कर्मियों से भविष्य की चुनौतियों के लिए उच्च मनोबल और पेशवर रुख बनाए रखने का आह्वान किया।

भाषा अमित संतोष

संतोष

ताजा खबर