अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया

Ads

अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया

  •  
  • Publish Date - February 20, 2021 / 06:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

ईटानगर, 20 फरवरी (भाषा) अरूणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है । स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

प्रदेश निगरानी अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या अब तक 16,836 है ।

जाम्पा ने बताया कि प्रदेश में अभी पांच मरीज उपचाराधीन हैं । उन्होंने बताया कि प्रदेश में 16,775 संक्रमित अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । उन्होंने बताया कि राज्य अब तक इस महामारी से 56 लोगों की मौत हो चुकी है ।

इस बीच प्रदेश टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि प्रदेश में अब तक 18,697 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया जा चुका है ।

भाषा रंजन रंजन मनीषा

मनीषा