नई दिल्ली। दिल्ली के निमाजुद्दीन में स्थित मरकज में तबलीगी जमात की ओर से धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन कराने के मामले में मरकज के प्रमुख मौलाना मोहम्मद साद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साद को नोटिस जारी कर पुलिस ने कई सवाल किए हैं
पढ़ें- तबलीगी जमात के 647 लोग कोरोना पाजिटिव, इन 14 राज्यों की बढ़ी मुसीबतें
बता दें मकरज में देश-विदेश से करीब तीन हजार लोग शामिल हुए थे। लॉकडाउन के ऐलान के बाद भी करीब 2 हजार लोग इसी मरकज में रुके हुए थे। उनमें से कई लोगों को कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें वहां से निकाला गया और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराकर जांच करवाई गई।
पढ़ें- प्रवासी मजदूरों को न्यूनतम वेतन देने की याचिका पर SC ने केंद्र को भ..
जांच में सैंकड़ों लोगों को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। वहीं, इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की देश के अलग-अलग हिस्सों में पहचान की जा रही है और उनकी जांच करवाई जा रही है। वहीं, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों क्वारंटाइन कर दिया गया है। मरकज के प्रमुख मौलाना मोहम्मद साद फरार हो गया है। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साद को नोटिस जारी कर पुलिस ने संस्था का पूरा नाम और पंजीकरण का पूरा ब्योरा मांगा है।