रिश्वतखोरी में गिरफ्तार भाजपा पार्षद ने कहा- अब हमारे आय का स्त्रोत वेतन नहीं…अब ऐसे ही होगा

रिश्वतखोरी में गिरफ्तार भाजपा पार्षद ने कहा- अब हमारे आय का स्त्रोत वेतन नहीं...अब ऐसे ही होगा

रिश्वतखोरी में गिरफ्तार भाजपा पार्षद ने कहा- अब हमारे आय का स्त्रोत वेतन नहीं…अब ऐसे ही होगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: December 6, 2020 3:59 pm IST

नयी दिल्ली: बिल्डर से कथित रूप से 10 लाख रूपये रिश्वत लेने को लेकर सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गये दक्षिणी दिल्ली के भाजपा पार्षद मनोज महलावत टेप में शिकायतकर्ता से यह कहते पकड़े गये,‘‘ अब हमारे आय का स्त्रोत वेतन नहीं है.. अब ऐसे ही होगा।’’ सीबीआई ने उनके बारे में ऐसा दावा किया है। भाजपा ने पिछले सप्ताह महलावत को गिरफ्तार किये जाने के बाद उन्हें अपनी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था ।

Read More: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका! पीएम मोदी की आतंकियों से तुलना करने वाली दिग्गज नेत्री कल थामेंगी भाजपा का दामन

महलावत के विरूद्ध आरोपों की पुष्टि के लिए सीबीआई द्वारा चलाये गये गुप्त अभियान के दौरान वह टेप में यह कहते हुए पकड़े गये थे। बिल्डर यह आरोप लगाते हुए सीबीआई के पास पहुंचा था कि महलावत ने वसंत कुंज इलाके में बिना किसी रूकावट के एक मकान का निर्माण होने देने के लिए 10 लाख रूपये की रिश्वत की मांग करते हुए बार बार फोन किया है।

Read More: लद्दाख में मुंहतोड़ जवाब मिलने के बाद अरुणाचल के पास चीन ने बसा लिए 3 गांव

पार्षद ने बिल्डर को धमकी दी कि वह न केवल निर्माणाधीन परियोजना को ढहवा देंगे बल्कि उसे आगे से ‘एक भी ईंट नहीं’ डालने देंगे। शिकायत प्राप्त होने के बाद सीबीआई ने आरोपों की पुष्टि के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के तहत शिकायतकर्ता को एक डिजिटल टेप रिकार्डर एवं एक स्वतंत्र गवाह दिया। टेप में कैद किये गये बातचीत के दौरान महलावत ने निर्माण की अनुमति देने के लिए रिश्वत का पूरा भुगतान करने के लिए कथित रूप से कहा।

Read More: अब रात 10 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

पार्षद ने वसंत कुंज के कावेरी अपार्टमेंट में कथित रूप से बिल्डर से कहा , ‘‘ मैं तो कहता हूं भाई एक बारी में (भुगतान) कर दो… बार बार से अच्छा है.. हमें भी किसी का कुछ करना होता है भाई… अब हमारी सोर्स ऑफ इनकम सैलरी नहीं है..ऐसे ही होगा।’’ यह बाचतीत टैप कर ली गयी और स्वतंत्र गवाह ने उसकी पुष्टि की। वह अब प्राथमिकी का हिस्सा है। सीबीआई ने रविवार शाम को अपनी प्राथमिकी सार्वजनिक की। तीन दिन पहले महलावत को एजेंसी ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। उच्चतम न्यायालय का यथासंभव 24 घंटों के अंदर प्राथमिकी सार्वजनिक करने का निर्देश है। मीडिया की खबरों के अनुसार उनके विरूद्ध स्थानीय नेताओं की ओर से गंभीर शिकायतें हैं लेकिन वह स्थानीय इकाई में अहम चेहरा बन गये थे।

Read More: PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आंदोलन के बीच मोदी सरकार किसानों के खाते में डालेगी 2-2 हजार रुपए, जानिए पूरी डिटेल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"