हरियाणा के मानेसर में एनएसजी के हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या की

हरियाणा के मानेसर में एनएसजी के हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या की

हरियाणा के मानेसर में एनएसजी के हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: March 19, 2022 12:33 am IST

गुरुग्राम, 18 मार्च (भाषा) हरियाणा के मानेसर स्थित एनएसजी शिविर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान विक्रम के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी सदमे में है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में