नीट-यूजी परीक्षा में ‘अनियमितता’ के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन
नीट-यूजी परीक्षा में ‘अनियमितता’ के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन
नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 के कथित प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर मंगलवार को यहां शास्त्री भवन के समीप कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने पर प्रदर्शन किया ।
नीट-यूजी परीक्षा तीन मई को आयोजित की गई थी, जिसके बाद प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप सामने आए। इसके बाद राजस्थान विशेष अभियान दल (एसओजी) और केंद्रीय एजेंसियों ने जांच शुरू की।
इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द करने की घोषणा की और कहा कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथियों की घोषणा अलग से की जाएगी।
एनटीए ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और विश्वास कायम रखने के हित में भारत सरकार की मंजूरी से यह निर्णय लिया गया है।
भाषा
राजकुमार हक
हक

Facebook


