Skoda Kodiaq Launched: भारत में लॉन्च हुई नई Skoda Kodiaq! मिलेंगे इतने प्रीमियम फीचर्स कि Fortuner भी पड़ जाएगी फीकी! कीमत है इतनी
Skoda Kodiaq Launched: स्कोडा ने भारत में नई 2026 Skoda Kodiaq SUV लॉन्च कर दी है। जिसकी शुरुआती कीमत 36.99 लाख रुपये रखी गई है। इस नई SUV में ADAS सेफ्टी तकनीक, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, मसाज सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
(Skoda Kodiaq Launched/ Image Credit: Skoda)
- नई 2026 Skoda Kodiaq भारत में लॉन्च
- शुरुआती कीमत 36.99 लाख रुपये
- ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स
नई दिल्ली: Skoda Kodiaq Launched in India: स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2026 Skoda Kodiaq SUV लॉन्च कर दी है। यह SUV प्रीमियम फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आई है। शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.99 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस बार डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। लेकिन फीचर्स और सेफ्टी के मामले में इसे पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक बनाया गया है। खास बात यह है कि इसमें ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।
तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध
नई स्कोडा कोडिएक को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें Lounge, Sportline और Selection L&K शामिल हैं। बेस वेरिएंट Lounge की कीमत 36.99 लाख रुपये है, जबकि Sportline की कीमत 44.99 लाख रुपये रखी गई है। सबसे प्रीमियम Selection L&K वेरिएंट 46.99 लाख रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी ने खास तौर पर Sportline और L&K वेरिएंट में कई एडवांस फीचर्स दिए हैं।
Skoda Kodiaq के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमत
| वेरिएंट | कीमत |
| Skoda Kodiaq Lounge | 36.99 लाख रुपये |
| Skoda Kodiaq Sportline | 44.99 लाख रुपये |
| Skoda Kodiaq Selection L&K | 46.99 लाख रुपये |
मिलेगा शानदार लग्जरी अनुभव
नई कोडिएक के इंटीरियर को पहले से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक बनाया गया है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। टॉप मॉडल में Cognac लेदर सीट्स मिलती हैं। जिनमें मसाज, वेंटिलेशन, हीटिंग और पावर एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स भी SUV को लग्जरी फील देते हैं।
ADAS और एडवांस सेफ्टी फीचर्स
नई स्कोडा कोडिएक की सबसे बड़ी खासियत इसका ADAS सेफ्टी पैकेज है। इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और रियर ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। SUV में LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स, 360 डिग्री कैमरा और इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इन फीचर्स की मदद से ड्राइविंग पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाती है।
दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस
नई स्कोडा कोडिएक में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 204 हॉर्सपावर और 320Nm टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह SUV शहर और हाईवे दोनों जगह दमदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। जो ग्राहक लग्जरी, पावर और एडवांस सेफ्टी फीचर्स वाली प्रीमियम SUV खरीदना चाहते हैं। उनके लिए नई स्कोडा कोडिएक एक शानदार विकल्प बन सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- iPhone 17 Discount Offer: iPhone 17 खरीदने का ऐसा मौका पहले कभी नहीं आया, 45,000 रुपये से नीचे मिल रहा इस धांसू ऑफर में, जानें कहां चल रही है ये सेल?
- Shri Narayana Hospital Raipur News: श्री नारायणा हॉस्पिटल की टीम ने कर दिखाया असंभव को संभव..! हड्डी बाहर, नसें डैमेज फिर भी बचाया शरीर का अहम हिस्सा, युवक को मिली नई जिंदगी
- Himanta Biswa Sarma Security Breaches: शपथ लेने से पहले ही हिमंता विस्वा सरमा को मौत की नींद सुलाने की तैयारी करके पहुंचा था युवक? सुरक्षा अधिकारियों को चकमा देकर पहुंचा शपथ ग्रहण समारोह स्थल तक

Facebook


