Narayanpur Naxal News: नारायणपुर के जंगल में छिपा था नक्सलियों का बड़ा जखीरा, देखकर सुरक्षाबलों के जवान भी रह गए दंग, करोड़ों कैश के साथ कई हथियार बरामद

Narayanpur Naxal News: नारायणपुर के जंगल में छिपा था नक्सलियों का बड़ा जखीरा, देखकर सुरक्षाबलों के जवान भी रह गए दंग, करोड़ों कैश के साथ कई हथियार बरामद

Narayanpur Naxal News: नारायणपुर के जंगल में छिपा था नक्सलियों का बड़ा जखीरा, देखकर सुरक्षाबलों के जवान भी रह गए दंग, करोड़ों कैश के साथ कई हथियार बरामद

Narayanpur Naxal News | Photo : AI

Modified Date: May 12, 2026 / 03:09 pm IST
Published Date: May 12, 2026 3:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अबूझमाड़-महाराष्ट्र सीमा पर माओवादी डंप मिला
  • 1.01 करोड़ रुपए कैश और कई हथियार बरामद
  • सुरक्षाबलों ने अब तक 265 हथियार बरामद किए

नारायणपुर: Narayanpur Naxal News बस्तर में अब पूरी तरह से लाल आतंक खत्म हो चुका है। जिसके बाद अब माओवादी संगठन द्वारा छुपाए गए डंप बरामद हो रहे हैं। इसी बीच सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माओवादी संगठनों का बड़ा डंप बराम​द किया है।

Narayanpur Naxal News मिली जानकारी के अनुसार, बराम​द की गई डंप अबूझमाड़महाराष्ट्र सीमा पर मिली है। दरअसल, आज सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों को अबूझमाड़महाराष्ट्र सीमा पर एक बड़ा डंप बरामद हुआ। जिसमें 1.01 करोड़ रुपए कैश सहित हथियार सहित हथियार मिले। इसके अलावा पुलिस ने ऑटोमैटिक हथियार सहित BGL रॉकेट भी जब्त की। डंप से 3 AK-47, 3 SLR और 2 थ्री-नॉट-थ्री राइफलें मिली हैं। इसके अलावा BGL रॉकेट, इलेक्ट्रॉनिक बम डिवाइस और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों में अब तक 265 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। फिलहाल सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।

कल बीजापुर से हुआ था बरामद

आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को पीडिया पुलिस कैंप और गंगालूर पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस ने माओवादी संगठनों का बड़ा डंप को बराम​द किया था। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने बंकर को जमीन के अंदर छिपाकर बनाया था। जिसे अब सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए साथ ही बीजीएल लॉन्चर, 29 बीजीएल सेल और कॉर्डेक्स वायर मिले। इसके अलावा जनरेटर, सोलर प्लेट, बैटरी और वेल्डिंग मशीन भी जब्त की गई। फिलहाल बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।