उत्तरपूर्वी दिल्ली में मंदिर के द्वार पर आपत्तिजनक सामग्री मिली, एक व्यक्ति गिरफ्तार
उत्तरपूर्वी दिल्ली में मंदिर के द्वार पर आपत्तिजनक सामग्री मिली, एक व्यक्ति गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने उत्तरपूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक मंदिर के गेट पर आपत्तिजनक सामग्री रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना 15 अप्रैल को मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
हालांकि, पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है।
पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि इस कृत्य के पीछे के मकसद का पता लगाने और यह जानने के लिए कि क्या कोई अन्य व्यक्ति भी इसमें शामिल था, मामले की जांच की जा रही है।
भाषा तान्या शोभना
शोभना

Facebook


