ICICI Bank Q4 Results: क्या ये शुरुआत है बड़े रिटर्न की? मार्च तिमाही में 8% मुनाफा बढ़ा और 12 रुपये डिविडेंड को मिली हरी झंडी

ICICI Bank Q4 Results: मार्च 2026 तिमाही में बैंक का नेट NPA रेशियो घटकर 0.33% हो गया, जो पिछले साल 0.39% था। यह सुधार संपत्ति गुणवत्ता में मजबूती दिखाता है। वित्त वर्ष 2026 में बैंक ने 50,146.64 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। जो इसके मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को दर्शाता है। (NSE: ICICIBANK, BSE: 532174)

ICICI Bank Q4 Results: क्या ये शुरुआत है बड़े रिटर्न की? मार्च तिमाही में 8% मुनाफा बढ़ा और 12 रुपये डिविडेंड को मिली हरी झंडी

(ICICI Bank Q4 Results/ Image Credit: intagram)

Modified Date: April 19, 2026 / 05:44 pm IST
Published Date: April 19, 2026 5:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुनाफा 8.5% बढ़कर 13,701.68 करोड़ रुपये पहुंचा
  • कुल आय 50,584 करोड़ रुपये के पार
  • NPA में सुधार, नेट NPA घटकर 0.33%

नई दिल्ली: ICICI Bank Q4 Results: ICICI Bank Ltd ने जनवरी-मार्च 2026 के तिमाही नजीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान बैंक के वित्तीय प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है। बैंक का शुद्ध मुनाफा और कुल आय दोनों में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

मुनाफे और आय में बढ़ोतरी

बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा मार्च 2026 तिमाही में करीब 8.5% बढ़कर 13,701.68 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 12,629.58 करोड़ रुपये था। वहीं बैंक की कुल आय भी लगभग 2% बढ़कर 50,584.38 करोड़ रुपये पहुंच गई। जो पहले 49,690.87 करोड़ रुपये थी। यह वृद्धि बैंक की मजबूत कमाई को दर्शाता है।

ब्याज आय और मार्जिन में सुधार

तिमाही के दौरान बैंक की कुल ब्याज आय 43,275.39 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 42,430.80 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज आय भी 8.4% बढ़कर 22,979.2 करोड़ रुपये हो गई। इसके साथ ही शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.32% दर्ज किया गया। जो बैंक की बेहतर कमाई क्षमता को दिखाता है। पूरे वित्त वर्ष 2026 में बैंक की कुल आय 2,00,703.68 करोड़ रुपये रही और शुद्ध मुनाफा 50,146.64 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

NPA और बैंकिंग प्रदर्शन में सुधार

बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। ग्रॉस NPA रेशियो घटकर 1.40% पर आ गया, जो पिछले साल 1.67% था। वहीं नेट NPA रेशियो भी घटकर 0.33% रह गया, जबकि पिछले वर्ष यह 0.39% था। यह संकेत देता है कि बैंक के लोन रिकवरी और रिस्क मैनेजमेंट में सुधार हुआ है।

लोन और डिविडेंड का ऐलान

तिमाही में बैंक के डिपॉजिट 17,94,624.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल 16,10,348.02 करोड़ रुपये थे। एडवांसेज भी बढ़कर 15,53,892.95 करोड़ रुपये हो गए। साथ ही बोर्ड ने 12 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड को मंजूरी दी है। जिस पर शेयरधारकों की मंजूरी अगली वार्षिक बैठक में ली जाएगी।

ICICI Bank Ltd – स्टॉक अपडेट (17 अप्रैल 2026)

पैरामीटर जानकारी
कंपनी ICICI Bank Ltd
अंतिम कीमत 1,352.80 INR
बदलाव +7.30 (0.54%)
समय 17 अप्रैल, 3:30 PM IST
पिछला बंद 1,337.70 INR
ओपन 1,347.00 INR
हाई 1,352.90 INR
लो 1,334.00 INR
मार्केट कैप 9.61 लाख करोड़
P/E रेशियो 18.45
52-वीक हाई 1,500.00 INR
52-वीक लो 1,187.60 INR
डिविडेंड यील्ड 0.81%
तिमाही डिविडेंड 2.74 INR

शेयर का प्रदर्शन

बैंक का शेयर फिलहाल बीएसई पर 1,353.80 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 9.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। पिछले दो हफ्तों में शेयर में लगभग 11% की तेजी आई है। मजबूत नतीजों के बाद 20 अप्रैल को यह स्टॉक बाजार में खास फोकस में रहने की उम्मीद है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।