ओडिशा : भाजपा ने पद्मपुर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया

ओडिशा : भाजपा ने पद्मपुर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया

ओडिशा : भाजपा ने पद्मपुर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: November 12, 2022 5:16 pm IST

भुवनेश्वर, 12 नवंबर (भाषा) ओडिशा में विपक्षी दल भाजपा ने शनिवार को पद्मपुर उपचुनाव के लिए प्रदीप पुरोहित को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। पुरोहित भाजपा की ओडिशा इकाई के कृषक मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

इस सीट पर पांच दिसंबर को मतदान होगा।

अब तक सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को पद्मपुर से पुरोहित की उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की, जहां से वह 2019 में बीजद के बिजय रंजन सिंह बरिहा से चुनाव हार गए थे।

पुरोहित ने 2014 में पद्मपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। तीन अक्टूबर को बरिहा के निधन के चलते यह सीट रिक्त हुई थी।

भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्रा ने कहा कि पुरोहित 14 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में