बारीपदा, दो मार्च (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में सोमवार तड़के एक कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
करंजिया उपमंडल के पुलिस अधिकारी नवकृष्ण नायक ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के कराजिजा पुलिस थाना क्षेत्र में गिधिबास छक्क के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-220 पर हुई।
पुलिस के अनुसार, संभवतः चालक को नींद आ गई और उसने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए जिन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया।
मृतक की पहचान सरोज मुकशी (30) के रूप में हुई है।
भाषा तान्या नरेश
नरेश