ओडिशा सरकार ने मलकानगिरी में हिंसा प्रभावित लोगों के लिए 4.65 करोड़ रु. का मुआवजा मंजूर किया

ओडिशा सरकार ने मलकानगिरी में हिंसा प्रभावित लोगों के लिए 4.65 करोड़ रु. का मुआवजा मंजूर किया

ओडिशा सरकार ने मलकानगिरी में हिंसा प्रभावित लोगों के लिए 4.65 करोड़ रु. का मुआवजा मंजूर किया
Modified Date: March 3, 2026 / 04:20 pm IST
Published Date: March 3, 2026 4:20 pm IST

मलकानगिरी (ओडिशा), तीन मार्च (भाषा) ओडिशा सरकार ने मलकानगिरी जिले में पिछले वर्ष दिसंबर में हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों के लिए 4.65 करोड़ रुपये से अधिक की मुआवजा राशि स्वीकृत की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, कुल राशि में से 20 लाख रुपये कोया समुदाय की 51 वर्षीय महिला लेक पोडियामी के परिजनों को अनुग्रह राशि के रूप में दिए जाएंगे, जिनकी दिसंबर में आदिवासियों और दंडकारण्य परियोजना के तहत बसे एमवी-26 स्थित बंगाली बस्ती के निवासियों के बीच हुई झड़प में मौत हो गई थी।

एक अधिकारी ने बताया, “मलकानगिरी के जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4.65 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। यह राशि दिसंबर में हुई झड़प में अपने घर और संपत्ति गंवाने वाले लोगों के बीच वितरित की जाएगी।”

आधिकारिक पत्र के अनुसार, कुल स्वीकृत राशि में से 3.34 करोड़ रुपये घरेलू सामान, मवेशियों और वाहनों को हुए नुकसान के लिए तथा 1.10 करोड़ रुपये दुकानों, मकानों और अन्य भवनों की क्षति के लिए दिए जाएंगे।

झड़प में लगभग 200 घर और दुकानें जला दी गई थीं। हिंसा के बाद 1,000 से अधिक बंगाली क्षेत्र छोड़कर चले गए थे।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में