ओडिशा में कोविड-19 के 189 नये मामले सामने आये, दो मरीजों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 189 नये मामले सामने आये, दो मरीजों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 189 नये मामले सामने आये, दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: December 5, 2021 6:41 pm IST

भुवनेश्वर, पांच दिसंबर (भाषा) ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 189 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,50,249 हो गयी। नये संक्रमितों में 25 बच्चे भी शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो जाने से प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 8,422 हो गयी है। ओडिशा के 30 में से 11 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में अभी 2,313 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,39,461 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 257 मरीज ठीक हुये।

राज्य में 59,468 नमूनों की कोविड-19 जांच बीते 24 घंटे में हुई। संक्रमण की दर 0.31 प्रतिशत है। ओडिशा में अब तक करीब 1.64 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

भाषा रवि कांत अमित

अमित


लेखक के बारे में