भुवनेश्वर, चार मार्च (भाषा) ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार शाम भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, पुजारी को कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी इंटेंसिव केयर यूनिट (सीटीवी आईसीयू) में भर्ती किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि पुजारी की एंजियोग्राफी की गई है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।
भाषा खारी अमित
अमित