MP Weather Update Today/Image Source: symbolic
MP Weather Update Today: भोपाल: देश भर में आज धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। होली के त्योहर के बीच मध्य प्रदेश वासियों के लिए एक चौंकाने वाली खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, मौसम विभाग ने जानकारी दी है भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। राजधानी भोपाल में भी (MP Weather Update Today) होली के दिन गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिलने वाला है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 10 साल बाद एक बार फिर मार्च के पहले हफ्ते में गर्मी की शुरुआत हो गई है। (MP Weather Update Today) आज होली के दिन भी मौसम काफी ज्यादा गरम होने वाला है। राजधानी भोपाल में दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया है। भोपाल में सुबह से ही कड़क धूप पड़ रही है और इसी वजह से गर्मी का एहसास भी बढ़ गया है।
MP Weather Update Today: मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के कई इलाके ऐसे हैं जहां सुबह 8 बजे से ही तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच रहा है। (MP Weather Update Today) बताया जा रहा है कि, हवा का रुख बदलने से मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दो से 3 दिन तक मौसम का मिजाज गर्म ही रहने वाला है।
इन्हे भी पढ़ें:-