ओडिशा: मानसून के दौरान शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी

ओडिशा: मानसून के दौरान शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी

ओडिशा: मानसून के दौरान शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी
Modified Date: May 6, 2026 / 04:19 pm IST
Published Date: May 6, 2026 4:19 pm IST

भुवनेश्वर, छह मई (भाषा) ओडिशा सरकार ने मानसून के दौरान शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए सभी शहरी स्थानीय निकायों के लिए एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।

आवास एवं शहरी विकास विभाग ने एसओपी जारी करते हुए अधिकारियों को इसे ‘गंभीरता के साथ और पूरी निष्ठा से’ लागू करने का निर्देश दिया।

जवाबदेही पर जोर देते हुए सरकार ने कहा कि क्रियान्वयन में किसी भी चूक को गंभीरता से लिया जाएगा। सरकार ने शहरों में जल्दी सामान्य स्थिति बहाली और आपदा से निपटने की तैयारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) से सभी जल निकास प्रणाली (जिनमें मैनहोल भी शामिल हैं) की 100 प्रतिशत जांच करने को कहा गया है।

इस एसओपी में क्षतिग्रस्त मैनहोल की तत्काल मरम्मत या उन्हें सुरक्षित रूप से ढंकने को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही जहां कहीं भी मरम्मत का काम बाकी है, वहां चेतावनी संकेत और सुरक्षा जाल जैसे अस्थायी सुरक्षा उपाय अपनाना भी अनिवार्य किया गया है।

बाढ़ को रोकने और भारी बारिश के दौरान पानी की सुचारू निकासी सुनिश्चित करने के लिए नालियों से नियमित रूप से गाद की सफाई और पानी के प्राकृतिक बहाव में बाधा डालने वाली चीजों को हटाना अनिवार्य कर दिया गया है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में