ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा पांच जुलाई तक के लिए स्थगित

ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा पांच जुलाई तक के लिए स्थगित

ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा पांच जुलाई तक के लिए स्थगित
Modified Date: June 23, 2026 / 02:55 pm IST
Published Date: June 23, 2026 2:55 pm IST

भुवनेश्वर, 23 जून (भाषा) ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (ओटेट) को पांच जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला दो परीक्षाओं की तारीखों के एक ही होने के विरोध में कुछ उम्मीदवारों द्वारा प्रदर्शन किये जाने के बाद लिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ने पूर्व में ओटेट की परीक्षा 28 जून को आयोजित करने की घोषणा की थी।

अधिकारियों ने बताया कि उसी दिन विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी)ने भी परीक्षा आयोजित की है।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की चिंताओं पर संज्ञान लेते हुए बीएसई ने ओटेट की परीक्षा अब पांच जुलाई को कराने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के तहत ओटेट दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में पूर्वाह्न नौ बजे से 11.30 बजे तक (प्रथम प्रश्नपत्र) और दूसरी पाली में अपराह्न दो बजे से शाम 4.30 बजे तक (द्वितीय प्रश्नपत्र) परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ओएसएसएससी परीक्षा मूल रूप से 20 जून को होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे 28 जून तक के लिए टाल दिया गया था।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में