ओडिशा 2036 तक उपयोग में लाए जा चुके पानी के 50 प्रतिशत का पुन: उपयोग करेगा

ओडिशा 2036 तक उपयोग में लाए जा चुके पानी के 50 प्रतिशत का पुन: उपयोग करेगा

ओडिशा 2036 तक उपयोग में लाए जा चुके पानी के 50 प्रतिशत का पुन: उपयोग करेगा
Modified Date: April 28, 2026 / 10:02 pm IST
Published Date: April 28, 2026 10:02 pm IST

भुवनेश्वर, 28 अप्रैल (भाषा) ओडिशा सरकार ने मंगलवार को एक नई नीति पेश की, जिसका मकसद 2036 तक इस्तेमाल किए गए पानी का कम से कम 50 प्रतिशत का दोबारा इस्तेमाल करना है। 2036 में ओडिशा की स्थापना के 100 साल पूरे हो जाएंगे।

आवास और शहरी विकास विभाग ने ‘शहरी ओडिशा में शोधित और उपयोग में लाए जा चुके पानी के पुन: उपयोग की नीति, 2026’ को अधिसूचित किया है।

विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इस नीति का उद्देश्य इस्तेमाल किए गए पानी को एक बेकार सह-उत्पाद से एक मूल्यवान आर्थिक संसाधन में बदलना है, ताकि राज्य के शहरी केंद्रों में बढ़ते मौसमी और स्थानिक जल संकट का समाधान किया जा सके।

भाषा वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में